हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: हाथरस। सादाबाद अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन राजकुमार सारस्वत के सेवानिवृत होने पर न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। सभी लोगों ने पेशकार के कामों की सराहना की। उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट नेपाल सिंह, शिवकुमार यादव अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, उप नाजिर अजुर्न सिंह यादव, संजय शर्मा पेशकार, रमेश पचौरी पेशकार, अभय शर्मा लिपिक, पुनीत पांडेय व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...