Hathras News: पेयजल लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
हाथरस, सितम्बर 9 -- Hathras News: हाथरस। नगर पालिका परिषद के जलकल संस्थान की पेयजल लाइन में बनी लीकेज की समस्या दूर होती नहीं दिख रही। आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके में पेयजल लाइन लीकेज होने के मामले सामने आ रहे हैं। अब शहर के वाटर वर्क्स में पेयजल लाइन में कई दिन से लीकेज की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। नगर पालिका परिषद के जलकल संस्थान की शहर में घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई पेयजल लाइनों में लीकेज की समस्या होना कोई नई बात नहीं है। अब शहर के वाटर वर्क्स कॉलोनी में कई दिनों से पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते कॉलोनी के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रतिदिन सुबह-शाम हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों का आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.