Hathras News: पेट्रोल पंप के पास स्टोर की छत के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन
हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव पीहुरा स्थित दीक्षित पेट्रोल पंप के स्टोर की दुकान की छत के ऊपर से गुजर रही लो-टेंशन एलटी बिजली लाइन संभावित हादसे का कारण बनती जा रही है। पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पेट्रोल पंप संचालक के.के. दीक्षित ने बताया कि एलटी लाइन के तार स्टोर की छत की दीवारों पर टिके हुए हैं। छत पर सोलर पैनल भी लगाए गए हैं और सोलर पैनलों तथा बिजली के तारों के बीच पर्याप्त दूरी नहीं है। वहीं, स्टोर से करीब 10 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप के भूमिगत ईंधन टैंक स्थित हैं, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है।उन्होंने बताया कि बारिश या तेज हवा चलने पर बिजली के तार दीवारों से रगड़ खाते हैं, जिससे चिंगारियां निकलती हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.