हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सादाबाद। 'मेरे सपनों का भारत अभियान के अंतर्गत गुरूवार को तहसील स्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सादाबाद तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में श्री दीप चंद इंटर कॉलेज, नौगांव के कक्षा नौ के छात्र कनिष्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के उपरांत सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने कनिष्क को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एक अक्टूबर को विद्यालय में प्रधानाचार्य देवीचरन सिंह द्वारा छात्र का सम्मान किया। यह भी पढ़ें- ...