Hathras News: पूरे दिन चुभनगर्मी और उमस से परेशान रहे लोग।
हाथरस, अगस्त 17 -- Hathras News: हाथरस। सावन के महीने में बीच-बीच में रुक-रुककर हो रही मानसून की बारिश के बाद भी प्रचंड गर्मी और उमस के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को भी पूरे दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। जिसके चलते गर्मी का खासा प्रकोप देखने को मिला। गर्मी और उमस की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का ही लोग नजर आए। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभीतक सावन के महीने में मानसून की कभी झमाझम बारिश तो कभी धूप निकलने का सिलसिला बना रहा है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही गर्मी और उमस का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और सूर्य देव ने दर्शन दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.