Hathras News: पूरे दिन उमस और गर्मी ने दिखाए तेवर, शाम को मौसम हुआ सुहाना
हाथरस, जुलाई 15 -- Hathras News: हाथरस। जुलाई के महीने में मानसून की सुस्त रफ्तार पड़ने के साथ गर्मी और उमस के तेवर तल्ख बने हुए हैं। मंगलवार को भी पूरे दिन सूरज की तपिश और उमस की वजह से लोग परेशान रहे। शाम को अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में हल्के बारिश के बादल घिर आए। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी सुबह से ही सूर्य देव के तेवर काफी ज्यादा तल्ख नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप के तेवर और उग्र हो गए। यह भी पढ़ें- Hapur News: दिन में भीषण गर्मी, रात को आंधी-बारिश से राहत दोपहर में सूरज की तपिश काफी तेज रही। भीषण गर्मी और उमस के चलते आम आदमी से लेकर पशु-पक्षियों का हाल बेहाल रहा। तन झुलसाऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.