Hathras News: पुलिस कर्मियों ने नोटों से भरा बैग वृद्धा को लौटाया
हाथरस, सितम्बर 23 -- Hathras News: हाथरस। पीआरवी 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक वृद्ध महिला को रूपयों से भरा बैग वापस किया है। अपने रूपए वापस पाकर वृद्धा का चेहरा खिल गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा तिराहे के पास सड़क पर एक बैग पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पीआरवी पर तैनात सिपाही ब्रजेश कुमार और होमगार्ड विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने लावारिस बैग को अपने कब्जे में ले लिया और स्थानीय लोगो से जानकारी जुटाई। इसके बाद बैग मालकिन रेखा देवी पुत्री तोडी राम निवासी आरपीएम स्कूल के निकट के घर पहुंच गए। जहां वृद्ध महिला रेखा देवी को उनका खोया बैग सपुर्द कर दिया। खोये बैग के रूपए पाकर वृद्ध महिला का चेहरा खिल गया। उन्होंने बातया कि उनके बैग में करीब 11400 हजार रुपए नगद थे। कुछ कपड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.