Hathras News: पुराखुर्द में बुखार के मरीजों की सूचना पर दौड़ी टीम, 18 मरीज मिले
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस। बारिश के मौसम में जगह-जगह व्याप्त जलभराव और गंदगी की समस्या के चलते मौसमी बीमारियां पांव पसारती जा रही हैं। जिसके चलते लोग बुखार, सर्दी, जुकाम और वायरल की चपेट में आ रहे हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुराखुर्द में बड़ी संख्या में लोगों के बीमारी होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इस पर सीएमओ द्वारा गांव में चिकित्सकीय शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें 38 मरीज मिले और 18 मरीज बुखार के मिले। जिला स्तरीय मलेरिया विभाग की टीम द्वारा गांव में मच्छररोधी कार्रवाई की गई। सावन के महीने में रुक-रुककर चल रहा कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते शहर से लेकर देहात क्षेत्र के इलाकों में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। गंदगी और जलभराव की वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.