हाथरस, सितम्बर 17 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव धाधऊ निवासी बुजुर्ग मथुरा प्रसाद के साथ बुधवार सुबह उनके ही पुत्र और पौत्र ने किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। मारपीट में बुजुर्ग की आंख समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल अवस्था में मथुरा प्रसाद कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अपने ही परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र के साखी उर्फ मेहदरिया निवासी अंकित यादव ने गांव के तीन युव...