Hathras News: पीईटी आज,13152 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर आज प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। शनिवार को परीक्षा को देखते हुए केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोगों से सख्ती के साथ निपटा जायेगा। इसके साथ ही शासन स्तर से परीक्षा की निगरानी की जायेगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 39,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा आज और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.