हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: सादाबाद। पल्हावत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। घायल का उपचार राजस्थान के भरतपुर स्थित अस्पताल में चल रहा है। मामले में घायल के पुत्र की तहरीर पर सादाबाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव बरामई खेड़ा निवासी देवेश चौधरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता महीपाल सिंह 27 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे पल्हावत-कन्हैया लाल कोल्ड स्टोरेज से आलू का पैकेट लेकर बाइक से अपने गांव बरामई खेड़ा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बाइक से टक्कर में युवक घायल, दो के खिलाफ मुकदमा इसी दौरान पल्हावत पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही छोटा हाथी पिकअप ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में वा...