हाथरस, नवम्बर 12 -- Hathras News: पावना क्रिकेट अकादमी हाथरस की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी वंदना शर्मा का उत्तर प्रदेश की अंडर 23 टीम में चयन हुआ है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे हाथरस जिले एवं खेल जगत में खुशी की लहर है। वंदना शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता में अकादमी के कोच अजीत सक्सेना का मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अथक प्रयास सराहनीय रहे हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पावना फाउंडेशन के निदेशक स्वप्निल जैन ने कोच अजीत सक्सेना एवं कृष्ण कुमार सिंह व वंदना शर्मा को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Lucknow News: खेल-बेटी के सपनों के लिए मां ने छोड़ा घर, तान्या की नजर अब टीम इंडिया पर पाव...