Hathras News: पागल कुत्ते ने 20 लोगों को काटकर किया घायल
हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने करीब 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। कुत्ते के काटने से घायल लोगों में सीएचसी का एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। वहीं, कुत्ते के काटने की आशंका के चलते 35 से अधिक लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद एआरवी इंजेक्शन लगवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने घायलों को सलाह दी कि वे निर्धारित समय अंतराल पर टीके की सभी खुराक अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर एआरवी इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, इसलिए लोगों को टीका लगवाने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।डॉक्टर प्रकाश मोहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.