Hathras News: पांच साल से बीमारी से जूझ रहे 14 वर्षीय गौरव की मौत
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: सादाबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत एदलपुर निवासी 14 वर्षीय गौरव चारग पुत्र पृथ्वी सिंह की रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। गौरव की दोनों किडनियां खराब थीं और करीब पांच साल से उसका उपचार चल रहा था। आगरा के अस्पताल में हर सप्ताह उसकी डायलिसिस होती थी। किसान पिता पृथ्वी सिंह ने बेटे के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रविवार दोपहर अचानक गौरव की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गौरव की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.