Hathras News: पहले दिन 1001 परीक्षार्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा
हाथरस, जुलाई 3 -- Hathras News: गुरुवार को जनपद के दस परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में कुल 1001 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पिछले कई दिनों से शिक्षक पात्रता परीक्षा को कराए जाने की तैयारियां चल रही थी। गुरुवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित कराई गई। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों के बाहर ही परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग हो जाने के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षार्थियों को दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ही प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा में 3220 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,जबकि 500 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में जहां 3219 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,वहीं 501 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.