Hathras News: पहचान उजागर होने के डर से की थी पुजारी की हत्या
हाथरस, जुलाई 29 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। भागवत कथा के चंदे के रुपये चोरी करने आए आरोपियों ने अपनी पहचान उजागर होने के डर से कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के हनुमान टीला मंदिर के साधु की हत्या की थी। आरोपियों ने ईंट और सरिया से प्रहार कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर हत्या की घटना का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया व ईंट भी बदामद की है। इन्हीं आरोपियों ने सहपऊ क्षेत्र में डाकघर में चोरी व कैनरा बैंक में सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक थाना सहपऊ क्षेत्र के नगला सुखराम निवासी प्रबल कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनका छोटा भाई दिलीप कुमार उर्फ चन्दो लाला विगत लगभग सात माह से हनुमान टीला मंदिर पर रहकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.