Hathras News: पशुपालक की छह बकरी और आठ भेड़ चोरी
हाथरस, अगस्त 26 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव गुतहरा में सोमवार रात अज्ञात पशु चोर एक पशुपालक की छह बकरियां और आठ भेड़ चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह पशुओं के गायब मिलने पर पशुपालक को घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलते ही पशुपालक और ग्रामीणों में खलबली मच गई। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। गांव गुतहरा निवासी छावें खान पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार रात अज्ञात चोर उनके पशुबाड़े से छह बकरी और आठ भेड़ चोरी कर ले गए। सुबह जब पशुपालक पशुओं को देखने पहुंचा तो सभी पशु गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं लग सका।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सहायता वाहन के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पशुपालक से जानकारी ली। पुलिस ने पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.