Hathras News: पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित कराने में तेजी लाने के निर्देश
हाथरस, अगस्त 10 -- Hathras News: सासनी। तहसील सभागार में सोमवार को तहसील स्तरीय गोशाला संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र में संचालित और निर्माणाधीन गोशालाओं की व्यवस्थाओं और प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों से गोशालाओं में पशुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने की। बैठक में समामई रुहल, नगला गढू में निर्माणाधीन गोशालाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति और शेष कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी ने गोशालाओं में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा और स्वच्छ पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.