Hathras News: पशुओं के टीकाकारण के लिए 17 टीमें की गई नामित
हाथरस, जुलाई 23 -- Hathras News: जनपद में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने तथा पशुपालकों को जागरूक करने के के लिए डीएम के निर्देश पर टीकाकरण का कार्य शुरु कराया जा रहा है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं को एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी गांवों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभियान संचालित करते हुए अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें तथा पशुपालकों को अभियान के प्रति जागरूक करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.