हाथरस, जुलाई 3 -- Hathras News: गुरुवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस भीषण गर्मी में परीक्षा छूटने के बाद सड़कों पर जाम लग गया। जाम लग जाने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात व सिविल पुलिस ने जैसे तैसे जाम को खुलवाकर आवागमन को सुचारू कराया। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर तैयारियों को पूर्व में ही पूर्ण कर लिया गया,लेकिन गुरुवार को परीक्षा के दिन तैयारियों की पोल खुल गई। यूं तो रूट डायवर्ट पुलिस महकमे की ओर से किए गए,लेकिन इसके बाद भी दिक्कतें काफी हुई। सुबह की पाली में जब परीक्षा संपन्न हुई तो सड़कों पर वाहनों का जाम लग गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: पहले दिन 1001 परीक्षार्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा जाम लग जाने के कारण बागला मार्ग, ओवर ब्रिज और अलीगढ़ रोड़ प...