हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर देवकरण निवासी नीलम कुमारी पत्नी भूरी सिंह ने अपने पति, देवर पवन और ससुर रामबाबू के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीलम कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उक्त तीनों लोग उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...