Hathras News: पढ़ने गई दो किशोरियां घर नहीं पहुंचीं, रिपोर्ट दर्ज
हाथरस, सितम्बर 11 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री सहित दो किशोरियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पुत्री पड़ोस के गांव की एक अन्य किशोरी के साथ मानिकपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने के लिए घर से गई थी। दोनों किशोरियां स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटीं। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए दोनों किशोरियों को तलाशने की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- Banda News: बिना बताए दो किशोरियां घर से गायब घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.