Hathras News: न्यू इमरजेंसी का निरीक्षण कर परखी अफसरों ने हकीकत
हाथरस, अगस्त 10 -- Hathras News: जनपदवासियों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बागला संयुक्त चिकित्सालय की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित किया जा रहा है। डीएम व एसपी ने सोमवार को निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। डीएम ने कहा कि पिछले लगभग दो माह से बागला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़े भवन के निचले तल को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार एवं रिनोवेशन कराया जा रहा है, जिसमें इमरजेंसी को स्थानांतरित करने की तैयारी है। वर्तमान में इमरजेंसी में सीमित स्थान के कारण लगभग 5 से 7 बेड की ही व्यवस्था हो पाती थी तथा अतिरिक्त मरीजों को स्थिर करने के बाद वार्ड में भेजना पड़ता था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.