हाथरस, अगस्त 27 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव कोंकना कलां निवासी हरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू चौहान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीएचसी आरती पर तैनात डॉ. विनीत सक्सेना ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि छह मई की शाम करीब पांच बजे वह सीएचसी सहपऊ में रात्रि ड्यूटी करने पहुंचे थे। इसी दौरान हरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू चौहान वहां आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। चिकित्सक के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। यह भी पढ़ें- Hathras News: सरकारी चिकित्सक से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा, मुकदमा दर्ज आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।चिकित्सक ने माम...