Hathras News: नौनिहालों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में विकास खंड मुरसान स्थित संविलयन विद्यालय कोटा में स्वच्छता जागरूकता एवं संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मुरसान, गिरिराज सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के संदेश के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह ने उपस्थित समस्त शिक्षकों, अनुदेशकों, एजुकेटरों, शिक्षामित्रों एवं बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। उन्होंने सभी को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
संचारी रोगों से बचाव संचारी रोगों से बचाव एवं उनकी रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.