हाथरस, जुलाई 7 -- Hathras News: हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट द्वारा रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान 16 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें नेत्रपाल सिंह को हाथरस जिला महामंत्री, सतेंद्र सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार को तहसील सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में जाहिद ख़ान, अजीत सिंह, परवेज राजपूत, पिंटू राणा, जोगेंद्र सिंह, बबलू राजपूत कालीचरण सिंह, देवेन्द्र सिंह, राहुल सोलंकी, रहीम ख़ान, मुरीरत खां, यूनुस अली, आलिस एवं मुजाहिद राजपूत चुने गए। इन्हें शपथ भी दिलायी गई। भाकियू भानु गुट के प्रदेश सचिव टीकम सिंह सिसौदिया व संजय शर्मा एडवोकेट ने भानू गुट से त्याग पत्र देकर हरपाल गुट में शामिल होने की घोषणा की। किसानों की स...