Hathras News: नुक्कड नाटक और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
हाथरस, सितम्बर 28 -- Hathras News: श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा तथा प्रो. संगीता अरोरा के दिशा निर्देशन में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत ' विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश' विषय पर 'नुक्कड़ नाटक' और 'रंगोली' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में बारह छात्राएं जिनमें भूमि गुप्ता, मोनी चौधरी, गुंजन सिंह, श्वेता राणा, दिशा शर्मा आदि ने सुंदर प्रस्तुति दी। रंगोली में बारह छात्राएं कुमकुम शर्मा, अनुषिका शर्मा, खुशबू, किट्टू, पायल आदि ने विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश पर आकर्षक रंगोली बनाकर उभरते हुए उत्तर प्रदेश को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. बरखा भारद्वाज ने किया जिसमें डॉ.ललितेश और डॉ. रंजना का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- चित्रकला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.