Hathras News: नीलगाय से टकराई ऊंचागांव चौकी प्रभारी की गाड़ी, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: सादाबाद। सादाबाद कोतवाली की ऊंचागांव चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार की गाड़ी गुरुवार देर रात सादाबाद से ऊंचागांव चौकी जाते समय रामचेला के नजदीक अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के समय गाड़ी में चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार के साथ एक कांस्टेबल भी मौजूद था। गनीमत रही कि हादसे में चौकी प्रभारी और कांस्टेबल दोनों बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में नीलगाय के भी घायल होने की जानकारी है। यह भी पढ़ें- यूईआर-2 पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए बढ़ाई निगरानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.