Hathras News: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर एक्शन, ठेकेदार पर लगा 25 प्रतिशत जुर्माना
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस। जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित समीक्षा के क्रम में गुरुवार को एडीएम प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में ओसी कलेक्ट्रेट और ईओ नगर पालिका परिषद ने नगर पालिका परिषद के अलग-अलग वार्ड में चल रहे निर्माणाधीन सड़क और नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य अत्यंत असंतोषजनक और निराशाजनक मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर 25 प्रतिशत जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की। वार्ड संख्या-26, चंदपुरा कल्याण गढ़ी में रवि के घर से राशन डीलर की दुकान तक कराए जा रहे सीसी इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कराए जा रहे कार्य की अद्यतन स्थिति अत्यंत असंतोषजनक एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.