Hathras News: निराश्रित गोवंश ने महिला के पेट में सींग मारकर किया घायल
हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर में रविवार को निराश्रित गोवंश ने महिला के पेट में सींग मारकर घायल कर दिया। नवीपुर निवासी रूकमणि किसी काम से घर से कहीं जा रही थी। मोहल्ले में ही रास्ते में निराश्रित गोवंश ने उनके पेट में सींग मार दिया। इससे वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे से निराश्रित गोवंश को भगाया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.