हाथरस, सितम्बर 20 -- Hathras News: ग्रामीण अंचल में रहने वाले निरक्षर लोगों को साक्षर किए जाने के लिए लगातार शासन की ओर से प्रयास किए जा रहे है। रविवार को परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों के स्तर से निगरानी की गई। निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा-सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्रधिकरण उ.प्र लखनऊ की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए। यह भी पढ़ें- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुई परीक्षाउल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को प्रथम मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित कराई गई। जनपद के 568 परीक्षा केंद्रों पर 5563 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी,एआरपी,जिला...