हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: सादाबाद। कस्बे के हाथरस रोड स्थित एक हॉस्पिटल में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थय जांच शिविर में 170 लोगों ने स्वास्थय परीक्षण कराया। आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीयूष तनेजा (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) ने मरीजों की जांच कर निशुल्क परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, वजन, डायबिटीज, ईसीजी, फेफड़ों की जांच (पीएफटी) और आंखों की जांच समेत विभिन्न स्वास्थय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सक ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर आवश्यक दवाएं लेने की सलाह दी। शिविर में गुड्डू, दीपक कुमार आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...