Hathras News: नाले की दीवार हुई गायब, गोशाला दीवार क्षतिग्रस्त होने का खतरा
हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: हाथरस। शहर के बागमूला चौराह से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने से शहर के मैंडू रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के भवन के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ गई है। नाले की दीवार क्षतिग्रस्त देख गोशाला के संचालक और गो सेवकों में खलबली मच गई है। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से भी शिकायत कर दी है। शहर के मैंडू रोड श्रीकृष्ण गोशाला संचालित है। यह गोशाला काफी पुरानी और प्राचीन गोशाल है। इस में सैकड़ों की संख्या में गाय और गोवंश पलते हैं। हर दिन काफी संख्या में सुबह-शाम लोग गोशाला पहुंचते हैं। इस गोशाला दीवार शहर के बागमूला चौराह से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले नाले से लगी हुई है। अब नाले की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नाले का गंदा पानी गोशाला की दीवार में पहुंच रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.