हाथरस, सितम्बर 28 -- Hathras News: हसायन। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थिति प्राचीन बगीची श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के पहले दिन रविवार की रात्रि में वृंदावन के श्रीराधांचल लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा श्रीरामलीला का मंचन किया। मंचन देख श्रोता भाव विभोर हो गए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आदर्श जीवन का प्रकाश स्तंभ है श्री राम का जीवनश्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ श्रीरामलीला महोत्सव मंचन का शुभारंभ श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम, माता जानकी की आरती उतारकर किया। श्रीराधांचल लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा पहले दिन नारद मोह भंग लीला का मार्मिक मंचन किया। भगवान ब्रह्म जी के मानस देव पुत्र नारद ऋषि ने तपस्या कर भगवान श्री हरि का स्म...