Hathras News: नायब तहसीलदार ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव धनौली और नगला मानसहाय स्थित परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अचानक विद्यालय पहुंचीं नायब तहसीलदार ने शिक्षण कार्य, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे मील को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल-जवाब किए।नायब तहसीलदार ने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवकाश पर मिले तीन शिक्षक, एक बिना सूचना के रहा अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.