Hathras News: नायब तहसीलदार ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण
हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: सहपऊ। सोमवार को नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया । रक्षाबंधन पर अवकाश होने के कारण अधिकतर छात्राएं विद्यालय नहीं आई थीं । नायब तहसीलदार को विद्यालय के आवास में आठ छात्राएं ही उपस्थिति मिली । वार्डन कुमकुम शर्मा ने उनको बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर छात्राएं अपने गांव गई हुई हैं। वही मंगलवार सुबह तक आ जाएंगी । नायब तहसीलदार ने छात्राओं के आवास में पहुंच कर उनके रहने ,खेलने एवं खाना बनने वाले राशन की भी जांच की । इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के साथ कैरम खेली एवं चॉकलेट भी वितरित की । छात्राओं ने जब अपने साथ एक अधिकारी को कैरम खेलते हुए देखा तो उनके चेहरे पर काफी प्रसन्नता थी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.