हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: सहपऊ। सोमवार को नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने कस्बा ​स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया । रक्षाबंधन पर अवकाश होने के कारण अ​धिकतर छात्राएं विद्यालय नहीं आई थीं । नायब तहसीलदार को विद्यालय के आवास में आठ छात्राएं ही उप​स्थिति मिली । वार्डन कुमकुम शर्मा ने उनको बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर छात्राएं अपने गांव गई हुई हैं। वही मंगलवार सुबह तक आ जाएंगी । नायब तहसीलदार ने छात्राओं के आवास में पहुंच कर उनके रहने ,खेलने एवं खाना बनने वाले राशन की भी जांच की । इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के साथ कैरम खेली एवं चॉकलेट भी वितरित की । छात्राओं ने जब अपने साथ एक अ​धिकारी को कैरम खेलते हुए देखा तो उनके चेहरे पर काफी प्रसन्नता थी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...