Hathras News: नशीली लस्सी पिलाकर इकरारनामा की जगह कराया बैनामा
हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: सादाबाद। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव कुकटई निवासी वृद्ध विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने जमीन के मामले में धोखाधड़ी, साजिश और जालसाजी समेत विभिन्न आरोपों में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसे और उसके पुत्र को नशीली लस्सी पिलाकर उनकी कथित विकृत मानसिक अवस्था का फायदा उठाया और इकरारनामा के नाम पर तीन बैनामे करा लिए। रिपोर्ट में गोविंद कुमार, प्रवीन, पुनीत व मुकेश को नामजद किया गया है। पीड़िता लीलावती पत्नी स्व. चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम कुकटई ने एसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने पुत्र राधेश्याम के साथ गांव में रहती है। उसके और पुत्र के नाम गांव में भूमि है, जिससे वे प्लाट बेचकर अपना जीवनयापन करते हैं। इसी सिलसिले में गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.