Hathras News: नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव
हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "नशा मुक्त युवा-विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत रविवार को बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार द्वारा स्वागत संबोधन के साथ हुई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया स्वस्थ और नशामुक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.