Hathras News: नशा मुक्ति पर पोस्टर बनाकर छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश
हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: सासनी। कस्बा के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता प्रभारी संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता युवाओं में रचनात्मकता के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.