Hathras News: नशामुक्ति की शपथ लेकर विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश
हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: सासनी। यूनियन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उसके परिवार, शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। नशे की लत से सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ विद्यार्थियों ने संकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.