हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: सोमवार को डीएम ने सीडीओ के साथ मिलकर इगलास रोड़ पर गांव बीछिया में बन रही निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित के साथ इगलास रोड पर गांव बीछिया में 1026 कैदियों की क्षमता वाले निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति 78 प्रतिशत है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर अवशेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्...