हाथरस, अक्टूबर 11 -- Hathras News: सहपऊ। नवरात्र के अवसर पर कस्बा सहपऊ एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना से पहले श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई प्रभात फेरियां कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरीं। इस दौरान देवी मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने-अपने निर्धारित पूजा स्थलों पर पहुंची। इसके बाद विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। देवी स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पूजा पंडाल सजाए गए तथा देवी मां की आराधना की तैयारियां की गईं।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- Ambed...