Hathras News: नगला मौठा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,निकाली कलशयात्रा
हाथरस, जुलाई 5 -- Hathras News: हाथरस। गांव नगला मौठा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह पुष्पवर्षा कर आरती कर स्वागत किया गया। कथा व्यासपीठ पर आचार्या सौम्या कृष्ण महाराज विराजमान रहीं। उन्होंने मंगलाचरण एवं भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत श्रवण के महत्व से अवगत कराया। इस पावन आयोजन के यज्ञ पति यजमान नितिन सिंह शेखावत, रजनी शेखावत हैं। वहीं परीक्षित के रूप में चेतन यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.