Hathras News: नगला जीवा में खेल मैदान और खाद के गढडो पर बनाए मकान
हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: हाथरस। ग्राम पंचायत लहरा के माजरा नगला जीवा में गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने खेलमैदान और खाद के गढडो पर अवैध रुप से पक्के मकान बना लिये है। गांव नगला जीवा निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने अधिकारियों से शिकायत की कि गांव के कुछ लोगों ने खेलमैदान और खाद के गढढो पर अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने अपने पक्के मकान बना लिये। गांव के बच्चों के खेलने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। मुकेश कुमार की शिकायत पर लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मुकेश शर्माका कहना है कि लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि खेल मैदान और खाद के गढढो पर लोगों ने पूर्व में ही मकान बना लिये है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.