हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। गांव नगला गरीबा में ओवरफ्लो हुई पोखर से पानी की निकासी कराकर ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाई गई। सूचना पर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह सहित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोखर का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की और समस्या के समाधान के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि नगला गरीबा निवासी लवकुश चौधरी ने पोखर के ओवरफ्लो होने की शिकायत की थी। पोखर का पानी आम रास्तों और गली-मोहल्लों में भर रहा था। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर लेजम मशीन के माध्यम से पोखर से पानी की निकासी कराई गई। इसके साथ ही जेसीबी की मदद से पोखर की साफ-सफाई भी कराई गई। उन्होंने ग्रामीणों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...