Hathras News: नंदलाल के दर्शन करने गोकुल पहुंचे भोलेनाथ श्रध्दालु हुए मंत्रमुग्ध
हाथरस, अक्टूबर 11 -- Hathras News: हाथरस। शहर के रामलीला मैदान स्थित प्रांगण में चल रहे रामलीला महोत्सव में कृष्ण लीला के तहत भगवान शंकर के नंदलाल के गोकुल दर्शन के लिए पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। जिसे देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीधाम वृंदावन की बाल गोपाल लीला संस्थान मंडली के कलाकारों के द्वारा देवों के देव महादेव भगवान शंकर स्वयं कैलाश पर्वत छोड़कर बाल कृष्ण के दर्शन के लिए गोकुल पहुँचे।शिवजी को ज्ञात हुआ कि उनके इष्टदेव श्री हरि विष्णु ने बाल कृष्ण के रूप में गोकुल में अवतार लिया है। तो वे अपनी समाधि छोड़कर सीधे गोकुल की ओर चल पड़े। उनके डमरू की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया। जब वे नंदबाबा के द्वार पहुँचे, तो उन्होंने एक जोगी का वेश धारण कर मैया यशोदा से लाला के दर्शन की इच्छा जताई। माता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.