हाथरस, जुलाई 12 -- Hathras News: हाथरस। जुलाई के महीने में बीते दिनों रुक-रुककर हुई बारिश के बाद भी गर्मी और उमस के तेवर कम होते नहीं दिख रहे। रविवार को पूरे दिन गर्मी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख दिखाई दिए। गर्मी और उमस की वजह से हर कोई परेशान रहा। सबसे ज्यादा परेशानी का दोपहर में लोगों को करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए पूरे दिन लोग तमाम जुगत करते रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां बीते दिनों दो दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थीक्ष्। यह भी पढ़ें- Hathras News: तड़के बारिश से राहत, दोपहर में उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल इससे मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। रविवार को सुबह से ही मौसम ...