Hathras News: धूपबत्ती से क्रॉकरी की दुकान में लगी आग, सामान जला
हाथरस, नवम्बर 16 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी स्थित अर्जुन कॉम्प्लेक्स में धूपबत्ती से शनिवार की शाम आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा हजारों की कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार वीरेंद्र ने बताया कि दुकान में जलाई गई धूपबत्ती बुझने के बाद भी सुलगती रही। इससे पास रखा सामान आग की चपेट में आ गया। दुकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग ली लपटें उठने लगीं। दुकान में लगी आग देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टियों में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक आग से करीब 200 से 250 प्लेटें, बाल्टी और क्रॉकरी का अन्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.