Hathras News: धर्म सम्मेलन में गूंजा आध्यात्मिकता, शांति और सद्भाव का संदेश
हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस श्री रेवती मैया मेला के तहत ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम की ओर से दाऊजी मंदिर परिसर में भव्य धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक विचारों का लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संत श्रद्धानंद जी महाराज ने कहा कि धर्म केवल पूजा पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्य, सदाचार, प्रेम, शांति, करुणा और मानव सेवा को जीवन में धारण करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपने विचारों को श्रेष्ठ बनाता है, तो उसका प्रभाव परिवार, समाज और राष्ट्र पर भी सकारात्मक रूप से पड़ता है। कार्यक्रम की संयोजक भावना दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन में शांति, सकारात्मकता और श्रेष्ठ संस्कारों को धारण कर सकता है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.